BYM Classroom में आपका स्वागत है।
आइये जानते है BYM Classroom के बारे में। BYM Classroom एक नयी पहल है, जो बेर्शेबा युथ मिनिस्ट्री के मिनिस्टर दीपक कश्यप एवं उनके साथी द्वारा बनाई गयी है। जैसे की आपने नाम पढ़ा युथ मिनिस्ट्री, ये हमारे मसीह जवानों के मध्य एक पहल है जिसके अंतर्गत हम उन्हें नए नए तरीको के द्वारा परमेशर के ओर करीब जाने के लिए उत्साहित करते तथा उन्हें गाइड करते हैं। आज के युग में युवाओ के पास कई ऐसे टेक्नोलॉजी तथा इंटरनेट के तत्व हैं जो उन्हें परमेश्वर से दूर करते हैं। मसीह युवा भी आज परमेश्वर के साथ समय बिताने के बजाय इंटरनेट और उसके तत्वों का इस्तेमाल करते हैं तथा बुरी संगति और बुरे काम में पड़ कर अपने जीवन को नरक की ओर ले जा रहे हैं। BYM Classroom एक प्रयास है की हम उन भटके हुए मसीह युवाओं को उन्हें परमेश्वर के करीब वापस ला सकें। हम बाइबिल क्विज, वीडियो, ऑडियो के द्वारा वचनों और परमेश्वर की बातो को मनोरंजन के जरिये उनसे जोड़ने का प्रयास कर रहें हैं, ताकि युवा उन बुरी चीजों की और से फिर क...
Comments
Post a Comment